फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाबा की दरगाह पर उमड़े जायरीन

Sun, 29 May 2016 11:33 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया
विज्ञापन
बाबा भोले शाह के दरगाह पर गद्दी कार्यक्रम में उमड़ी जयरीनों की भीड़
विज्ञापन
मझौलीराज नगर के छोटी गंडक नदी के किनारे बाबा भोले शाह की दरगाह पर चल रहे तीन दिवसीय उर्स मेला का समापन रविवार को हुआ। सुबह भोले शाह की गद्दी हुई जिसमें जायरीनों ने बाबा का आशीर्वाद लिया। वहीं, कव्वालों ने अपनी कव्वाली प्रस्तुत कर कार्यक्रम में समां बांध दिया। इसके बाद प्रसाद वितरण का कार्यक्रम पूरे दिन चला। बाबा भोले शाह कीदरगाह पर देर रात में चादरपोशी का कार्यक्रम चला। इसके बाद सुबह भोले शाह की गद्दी हुई। यहां लोगों ने शीश झुकाकर देश की सलामती और सुख शांति के लिए मिन्नतें कीं। 
विज्ञापन



बाबा कायम शाह ने दूरदराज से आए बाबा के शिष्यों को आशीर्वाद दिया। इसके बाद कव्वालों ने कव्वाली सुनाया। समापन कार्यक्रम में हजारों की संख्या में शिष्यों की भीड़ दरगाह पर मौजूद रही। वहीं मेले में आए बच्चों और लोगों ने जमकर खरीदारी की और झूले का आनंद लिया। सुरक्षा के दृष्टिकोण से दरगाह कैंपस के चारों तरफ पुलिस मुश्तैद रही। शाम तक प्रसाद वितरण का कार्यक्रम चला। इस बाबत इंस्पेक्टर डीपी सिंह ने बताया कि रात में आंधी के दौरान थोड़ी दिक्कत हुई। लेकिन किसी को कोई नुकसान नहीं हुआ। शांति से चल रहा उर्स मेला समाप्त हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें