फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैश के लिए रात में लगा रहे कतार

Wed, 30 Nov 2016 11:10 PM IST
देवरिया
विज्ञापन
रामलक्षन क्षेत्र के बैंकों पर आधी रात से ही लोग कतार लगा रहे हैं। शीत और ठंड से बचने के लिए बैंक के सामने ईंट रखकर कतार में अपनी जगह कब्जा कर रहे हैं। रात में बाइक की हेडलाइट के प्रकाश में ली गई तस्वीरें। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उमेश यादव
विज्ञापन

रामलक्षन/रुद्रपुर। नोट बंदी से उपजे नकदी संकट से लोगों को नोट के लिए जाड़े की रात में ठंड की चोट खानी पड़ रही। ग्रामीण क्षेत्र के बैंकों पर रुपया निकालने के लिए आधी रात से लाइन लगनी शुरू हो जा रही है। बैंक के सामने रात को लोग रजाई लेकर सो रहे हैं। यहां लाइन लगाने के लिए ईंट का टुकड़ा रखकर जगह कब्जा कर रहे हैं।

मंगलवार की रात ‘अमर उजाला’ ने रामलक्षन में स्थित बैंकों का जायजा लिया। रात को एक बजे पूर्वांचल बैंक पर लाइन लग गई थी। बैंक के इर्दगिर्द लोग रजाई लेकर जाड़े की रात में जमे रहे। बैंक के मुख्य गेट से ईंट का टुकड़ा रखकर लाइन में निशान बना दिया गया। जो जैसे आता गया अपना ईंट रख कर कोने में दुबक जाता। आधी रात से शुरू लाइन लगाने का सिलसिला सुबह चार बजे तक चलता रहा। चार बजते-बजते बैंक पर रुपये निकालने वालों की लंबी लाइन लग गई। अवधपुर गांव की संती देवी ने कहा कि वह रात के 12 बजे बैंक पर पहुंच गई।
विज्ञापन


कई दिनों से बैंक का चक्कर काट रही हूं। रुपये नहीं मिलने से खेत की बुआई नहीं हो पा रही है। नौका टोले के सुरेंद्र निषाद के घर बुधवार को बेटी की बारात आने वाली है। वह बैंक के मुख्य गेट पर चादर ओढ़ कर बैठे थे। कहा कि पांच दिन से बैंक से लौट रहे हैं। आज रुपये लेकर ही जाएंगे नहीं तो दरवाजे की इज्जत चली जाएगी।
विज्ञापन


लक्ष्मीपुर की लालमती देवी, चनगहा के अवधेश, छपौली के पिंटू, सरहसबह के विकास, रैश्री के राकेश, रामनगर के मोती चंद, सोनू यादव, लवंगी देवी, रिंकी सहित दर्जनों गांवों के करीब 50 लोग आधी रात से बैंक पर बैठकर सुबह होने का इंतजार कर रहे थे। इन सभी लोगों को जरूरी काम के लिए रुपये की दरकार है। सुबह तीन बजे तक बैंक के सामने लंबी लाइन लग गई। नोट के लिए जाड़े की रात में ठंड की चोट खा रहे लोग व्यवस्था को कोस रहे थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें