फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: आठ ब्लॉकों के मतदान केंद्रों पर एएसपी उत्तरी ने परखी सुरक्षा व्यवस्था

Sat, 24 Oct 2026 12:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। विधान परिषद चुनाव के दौरान शुक्रवार को एएसपी उत्तरी आनन्द कुमार पांडेय ने जिले के आठ ब्लॉकों के मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने सुरक्षा इंतजाम और पुलिस बल की तैनाती का जायजा लिया। साथ ही मतदान संपन्न होने तक पुलिसकर्मियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

पुलिस विभाग की ओर से जारी विज्ञप्ति में बताया गया है कि एसपी अभिजित आर शंकर के निर्देश पर एएसपी उत्तरी ने देवरिया सदर, रामपुर, पथरदेवा, तरकुलवा, देसही देवरिया, बैतालपुर, गौरीबाजार और रुद्रपुर ब्लॉक के मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने पुलिसकर्मियों को प्रवेश और निकास मार्गों पर निगरानी रखने, अनधिकृत लोगों को रोकने और अनावश्यक भीड़ एकत्र नहीं होने देने के निर्देश दिए। मतदाताओं से शालीन व्यवहार करने और मतदान कर्मियों से समन्वय बनाए रखने को कहा।
विज्ञापन

संदिग्ध गतिविधियों और समस्याओं की सूचना तत्काल उच्चाधिकारियों को देने तथा मतदान में बाधा डालने वालों पर कार्रवाई के निर्देश दिए।प
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें