बस्ती रेलवे स्टेशन पर ट्रेन की प्रतीक्षा करते यात्री। संवाद
बस्ती। पूर्वोत्तर रेलवे के मोतीगंज-झिलाही-मनकापुर रेलखंड पर इंजीनियरिंग कार्य के चलते रेलवे प्रशासन की ओर से आगामी पांच जनवरी 2026 तक प्रत्येक सोमवार,बुधवार और शनिवार को ब्लॉक दिए जाने से आसनसोल-गोंडा एक्सप्रेस ट्रेन मनकापुर जंक्शन से चलेगी। इससेे मनकापुर से गोंडा के बीच में यह ट्रेन निरस्त रहेगी।
रेलवे प्रशासन की ओर से बस्ती-गोंडा रेल खंड के बीच मोतीगंज-झिलाही स्टेशन के पास ब्लॉक दिए जाने से ट्रेन संख्या 13509 आसनसोल-गोंडा एक्सप्रेस ट्रेन को 9,16, 23 और 30 दिसंबर को मनकापुर जंक्शन तक ही जाएगी।। जबकि ट्रेन संख्या 13510 गोंडा-आसनसोल एक्सप्रेस ट्रेन 10, 17, 24 और 31 दिसंबर को मनकापुर से चलाई जाएगी। इसके साथ ही 7, 14, 21, 28 दिसम्बर व चार जनवरी को ट्रेन संख्या 05560 उधना-रक्सौल एक्सप्रेस उधना से 120 मिनट पूर्वनिर्धारित (देरी) कर चलाई जाएगी। जबकि 05580 आनंद विहार टर्मिनस-पूर्णिया कोर्ट 10, 17, 24 और 31 दिसंबर को आनंद विहार रेलवे स्टेशन से 90 मिनट पूर्वनिर्धारित कर चलाई जाएगी।
इसी तरह ट्रेन संख्या 15654 जम्मू तवी-गुवाहाटी एक्सप्रेस ट्रेन 13, 20, 27 दिसंबर और 3 जनवरी को मार्ग में 20 मिनट नियंत्रित कर चलाई जाएगी। पूर्वोत्तर रेलवे गोरखपुर के सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने बताया कि रेलवे प्रशासन की ओर से मोतीगंज-झिलाही-मनकापुर रेलखंड के बीच ब्लॉक लिया गया है। इसके चलते आसनसोल-गोंडा एक्सप्रेस मनकापुर से चलाया जाएगा। जबकि कुछ ट्रेन अलग-अलग तिथि में देरी से चलेंगी।