फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्यारोपी पति-पत्नी को पुलिस ने भेजा जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
हत्यारोपी पति-पत्नी को पुलिस ने भेजा जेल
विज्ञापन

रामपुर कारखाना (देवरिया)। पत्नी से झगड़ा कर रहे पति ने एक मजदूर की चाकू घोंप कर हत्या कर दी थी। पुलिस ने मजदूर के हत्यारोपी पति-पत्नी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। परिवारवालों ने पोस्टमार्टम के बाद शव का दाह संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

रामपुर कारखाना थानाक्षेत्र के माधवपुर गांव निवासी चौथी यादव बृहस्पतिवार की शाम किसी बात को लेकर अपनी पत्नी सुनैना से झगड़ा कर रहा था। विवाद के दौरान वह अपनी पत्नी पर चाकू लहरा रहा था। यह देख बगल की प्रभावती देवी दोनों का झगड़ा छुड़ाने चली गईं। चौथी यादव ने प्रभावती को धक्का दे दिया। घटना में प्रभावती के सिर और चेहरे पर चोट लग गई। शोर सुनकर प्रभावती का छोटा बेटा विजय यादव वहां पहुंच गया। उसने चौथी यादव से मां को धक्का देने का कारण पूछा तो वह नाराज हो गया और विजय पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। परिवार वाले उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे तो चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। देर रात विजय के भाई अशोक यादव की तहरीर पर पुलिस ने पति चौथी यादव और पत्नी सुनैना के खिलाफ हत्या का केेस दर्ज कर लिया था। शुक्रवार को पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। प्रभारी एसओ घनश्याम सिंह ने बताया कि प्रवासी मजदूर विजय यादव की हत्या के आरोपी पति-पत्नी को शुक्रवार को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें