फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: अलाव के नहीं हुए इंतजाम, सिहरा रही पछुआ हवा

Fri, 15 Dec 2023 12:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूनतम तापमान एक डिग्री लुढ़का, कल से मौसम और खराब होने का अनुमान
विज्ञापन



देवरिया। पछुआ हवा से बढ़ी ठंड ने बृहस्पतिवार को लोगों को ठिठुरने को मजबूर किया। न्यूनतम तापमान में एक डिग्री की कमी दर्ज की गई। नगरपालिका की ओर से कहीं भी अलाव के इंतजाम नहीं किए जाने से लोगों ने खुद ही व्यवस्था कर बचाव का उपाय किया।
बढ़ी ठंड और गलन अब लोगों को परेशान करने लगी है। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 25 और न्यूनतम 11 डिग्री सेल्सियस रहा। बुधवार की अधिकतम तापमान 25 तो न्यूतनम 12 डिग्री रहा। सुबह में कोहरे के बाद दिन में धूप खिली रही। धूप के बावजूद कामकाजी लोग गर्म कपड़ों में ही घर से बाहर निकले। शाम छह बजे के बाद ही प्रमुख बाजार में भीड़भाड़ कम हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


अलाव के लिए नगर पालिका ने अब चिह्नित किए स्थान
ईओ रोहित सिंह ने बताया कि शुक्रवार को अलाव के लिए लकड़ियां आ जाएगी। इसके बाद इन्हें रैन बसेरा, बस स्टैंडा, रामेश्वर लाल तिराहा, सुभाष चौक, भटवलिया टैक्सी स्टैंड, चिरैया ढ़ाला, बड़ा हनुमान मंदिर, भुजौली चौराहा, परशुराम चौक, लच्छीराम पोखरा, जिला चिकित्सालय में दो जगह, भीखमपुर रोड टैक्सी स्टैंड के पास रागिनी चौराहा, डॉ.बी. भट्टाचार्य चौराहा, सोमनाथ मंदिर, कुष्ठ आश्रम, वृद्धाश्रम कुल 16 जगहों पर रखवाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें