फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: अस्पताल परिसर में कराई जाए अलाव की व्यवस्था

Sun, 28 Dec 2025 11:39 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। सीएमओ डॉ. अनिल गुप्ता ने रविवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खामपार, भींगारी बाजार और चकिया कोठी में आयोजित मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का निरीक्षण किया। चकिया कोठी में अस्पताल परिसर में खड़ी 108 एंबुलेंस की जांच किया और उपकरणों की जानकारी ली।
विज्ञापन

उन्होंने स्वास्थ्य मेले में मिल रही स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी ली। सीएमओ ने मेले में चिकित्सक सहित सभी स्वास्थ्य कर्मियों की मौजूदगी पर संतोष व्यक्त किया। उन्होंने ठंड को देखते हुए अस्पताल में आने वाले मरीजों के लिए परिसर में अलाव जलाने के निर्देश दिए। वहीं डिप्टी सीएमओ डॉ. अश्वनी पांडेय और डीएमओ सीपी मिश्रा ने पीएचसी भलुअनी और भालीचौर में, डीसीपीएम राजेश गुप्ता ने पीएचसी तरकुलवा व बघोचघाटा में मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का निरीक्षण कर मेले में मिल रही सुविधाओं का हाल जाना।
सीएमओ डाॅ. अनिल कुमार गुप्ता सबसे पहले प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खामपार पहुंचे। निरीक्षण के दौरान चिकित्सा अधिकारी, स्टाफ नर्स एवं अन्य कर्मचारी मौजूद मिले। ओपीडी में चिकित्सक मरीजों को देखते मिले। उन्होंने अस्पताल में आने वाले मरीजों के साथ अच्छा व्यवहार करने के निर्देश दिए। सीएमओ ने कहा कि मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में अधिक से अधिक रोगियों के आने के लिए प्रचार-प्रसार कराया जाए। इसके बाद सीएमओ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भिंगारी बाजार पहुंचे।
विज्ञापन

यहां भी चिकित्सक सहित सभी स्टाफ मौजूद रहे। उन्होंने चिकित्सक और स्वास्थ्य कर्मियों को निर्देश दिया कि मरीजों से मधुर व्यवहार करें। इसके बाद सीएमओ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चकिया कोठी पहुंचे।
यहां भी उपस्थिति रजिस्टर को देखा और मौजूद लोगों से रजिस्टर का मिलान कराया तो सभी मौजूद रहे। सीएमओ ने ओपीडी रजिस्टर देखा तो 14 लोगों के रजिस्ट्रेशन हुए थे। ओपीडी में मरीज देखे जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें