फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: बारिश में धंसी कुर्ना नाले की एप्रोच, हादसे का खतरा

Tue, 29 Sep 2026 12:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
रुद्रपुर-मदनपुर मार्ग पर कुरना नदी के पुराने जर्जर पुल का धंसा एप्रोच और टूटी रेलिंग
विज्ञापन
रुद्रपुर। रुद्रपुर-मदनपुर मार्ग पर कुर्ना नाले पर बना पुराना पुल लंबे समय से जर्जर हालत में है। तीन दिन पहले हुई भीषण बारिश के दौरान पुल की एप्रोच धंस गई। दोनों तरफ कई जगह एप्रोच क्षतिग्रस्त होने के साथ रेलिंग भी टूटी हुई है। इसके बावजूद पुल से भारी वाहनों का आवागमन जारी है।
विज्ञापन

पुल के बगल में नए पुल का निर्माण कराया जा रहा है। बारिश के कारण फिलहाल निर्माण कार्य बंद है। ऐसे में पुराने पुल पर ही वाहनों का दबाव बढ़ गया है। ट्रक और ट्रेलर समेत बड़ी गाड़ियां इसी मार्ग से मदनपुर, बरहज और कपरवार होते हुए बड़हलगंज तक जा रही हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि समय रहते भारी वाहनों का आवागमन नहीं रोका गया तो जर्जर पुल गंभीर हादसे का कारण बन सकता है।
विज्ञापन

एसडीएम राजकुमार गुप्त ने बताया कि लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता को पुल का निरीक्षण कर आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें