फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: जन्म प्रमाणपत्र बनवाने में छूट रहा आवेदकों को पसीना

Wed, 08 Oct 2025 12:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
भाटपाररानी। जन्म प्रमाणपत्र बनवाने में लोगों के पसीने छूट रहे हैं। राजस्व और ब्लॉक कर्मियों की लापरवाही के चलते महीने भर से ज्यादा समय लग रहे हैं। उसके बाद भी प्रमाणपत्र नहीं बन पा रहा है।
विज्ञापन

विकास खंड बनकटा के ग्राम परसिया छितनी सिंह निवासी संजय यादव ने एसडीएम रत्नेश तिवारी को शिकायती पत्र देकर बताया है कि उसने सात सितंबर को जन्म प्रमाणपत्र के लिए दो फाइल अभिलेखों के साथ तहसील में जमा किया था।
एक महीने बाद भी न तो प्रमाणपत्र बना और नहीं दोनों फाइलें मिल रही है। ब्लॉक पर जाने पर कर्मी कह रहे हैं कि फाइल आई नहीं है और तहसील जाने पर कहा जा रहा है कि फाइल भेज दी गई है। गोबरही के रामक्यास, भवानी छापर के पुरुषोत्तम, राजपुर के महेंद्र ने बताया कि महीने भर से जन्म प्रमाणपत्र के लिए तहसील का चक्कर काट रहे हैं। एसडीएम रत्नेश तिवारी ने बताया कि प्रमाणपत्र बनाने पर लापरवाही बरतने वाले कर्मियों पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें