फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: चार दिन बाद नही बहाल हो सकी बिजली

Wed, 08 Oct 2025 12:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
- मोबाइल चार्ज के लिए लोग परेशानघाटी बाजार।
विज्ञापन

घाटी बाजार क्षेत्र मे चार दिन बाद भी बिजली व्यवस्था बहाल नहीं हो पाई है। बिजली न आने के चलते लोग काफी परेशान है। लोग अपने मोबाइल चार्ज करने के लिए शाम को चौराहों पर 10 रूपये प्रति मोबाइल देकर चार्ज करवा रहा है।लोगों के घरों में अंधेरा पसरा हुआ है। चौराहे पर मोम बत्तियां तक नहीं मिल रही है। जिससे लोग अपने घरों में उजाला कर सकें।
विज्ञापन


घाटी बाजार क्षेत्र में शुक्रवार की रात आई तेज हवा और बारिश के बाद जगह जगह पेड़ उखड़ कर गिर जाने के कारण विद्युत पोल उखड़ गए। तार टूट कर गिर जाने के कारण बिजली आपूर्ति बंद हो गई। चार दिन बीत जाने के बाद भी आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी। देहात क्षेत्र में अंधेरा पसरा हुआ है। चार दिनों से लगातार बिजली न मिलने से जन जीवन प्रभावित हो गया है। पेयजल की संकट के साथ-साथ मोबाइल चार्ज के लाले पड़ गए है। बिजली के अभाव में फ्रीजर बंद होने से फ्रीजर में रखें मिठाइयां और डेयरी प्रोडक्ट खराब हो रहे हैं। इससे दुकानदार बेहद परेशान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें