फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाई वोल्टेज से आरक्षण केंद्र के उपकरण जले

विज्ञापन
विज्ञापन
हाई वोल्टेज से आरक्षण केंद्र के उपकरण जले
विज्ञापन

बरहज। हाई वोल्टेज से शुक्रवार की सुबह रेलवे स्टेशन परिसर के कंप्यूटरीकृत आरक्षण केंद्र के उपकरण जल गए। आरक्षण टिकट न बनने के कारण लोगों को मायूस होकर लौटना पड़ा।
विज्ञापन

कंप्यूटरीकृत आरक्षण केंद्र पर टिकट बनाया जा रहा था। सुबह करीब साढ़े नौ बजे हाई वोल्टेज के कारण टीम लिंक का टर्मिनल सर्वर, राउटर और थिंक लाइन के एडॉप्टर से धुआं उठने लगा। थेड़ी ही देर में उपकरण जल गए। कार्यालय में जोर का धमाका होने से काउंटर पर खड़े लोगों में अफरातफरी मच गई। इस दौरान महज छह टिकट ही बनाए जा सके थे। केंद्र से रोजाना करीब 50-65 आरक्षित टिकट बनाया जाता है। उपकरण जलने से कार्य बाधित हो गया। स्टेशन परिसर में मौजूद लोगों का कहना था कि वायरिंग पुराना होने और अर्थिंग ठीक से काम नहीं करने के कारण अक्सर हाई वोल्टेज के कारण समस्या उत्पन्न होती है। आरक्षण लिपिक वीरबहादुर यादव ने बताया कि उपकरण जलने की सूचना इलेक्ट्रानिक फोरमैन विभाग मऊ और कामर्शियल वाराणसी को दी गई है। जल्द ही ठीक करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें