रामपुर बुजुर्ग। थाना क्षेत्र में एक सप्ताह के भीतर दूसरी बार एंटी थेफ्ट टीम की मौजूदगी से लोगों के बीच चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। दो दिन पहले टीम रामपुर बुजुर्ग क्षेत्र में पहुंची थी, जबकि शनिवार दोपहर उसे बनकटा स्थित जनता स्कूल के पास देखा गया।
जानकारी के अनुसार एंटी थेफ्ट टीम चोरी, वाहन चोरी, नकबजनी, चेन स्नेचिंग और अन्य संपत्ति संबंधी अपराधों की रोकथाम एवं खुलासे के लिए कार्य करती है। टीम सक्रिय अपराधियों पर नजर रखने के साथ ही संवेदनशील क्षेत्रों में गश्त और संदिग्ध व्यक्तियों की जांच करती है।
इस संबंध में एंटी थेफ्ट टीम के प्रभारी अखिलेश यादव ने ने कहा कि टीम का कार्य क्षेत्र में भ्रमण करना और अपराध संबंधी सूचनाओं पर नजर रखना है।