देवरिया। सरयूपारीण ब्राह्मण परिषद ने गीता जयंती की पूर्व संध्या पर रविवार को श्रीमद्भागवत गीता पर आधारित अंत्याक्षरी, निबंध, भाषण प्रतियोगिता और श्लोकों का सस्वर गायन आयोजित किया गया।
इसमें विद्या धर्म संजीवन संस्कृत महाविद्यालय, सरस्वती विद्या मंदिर और महाराजा अग्रसेन बालिका विद्यालय के 52 प्रतिभागी शामिल हुए। विजयी प्रतिभागी एक दिसंबर को नागरी प्रचारिणी सभा में पुरस्कृत किए जाएंगे।
प्रतियोगिता में विद्यामंदिर के प्रांशु मिश्र और श्री विद्याधर्म संजीवन संस्कृत विद्यालय के सत्यम तिवारी और कुलदीप तिवारी की प्रस्तुति सराहनीय रही। कार्यक्रम की अध्यक्षता सरयूपारीण ब्राह्मण परिषद के अध्यक्ष डॉ. मधुसूदन मणि त्रिपाठी और संचालन उमेश मिश्र ने किया। इस अवसर पर परिषद के पूर्व अध्यक्ष आद्या प्रसाद शुक्ल, मंत्री कौशल कुमार मिश्र माैजूद रहे। संवाद