पशुओं से लदा पिकअप पलटा, चार मवेशी घायल
लार रोड। मईल थाना क्षेत्र के कुंडौली गांव के समीप बुधवार भोर में पशुओं से लदा पिकअप पलट गया। हादसे में चार मवेशी घायल हो गए। पुलिस के पहुंचने से पहले ही व्यापारियों ने तीन पशुओं को हटा दिया।
मईल की तरफ से पिकअप वाहन से पशुओं को बिहार व बंगाल की तरफ ले जाया जा रहा था। पिकअप अनियंत्रित हो कर कुंडौली के समीप पलट गया। पुलिस ने तीन गाय व एक बछड़े को मुक्त कराया। पशु गंभीर रूप से घायल हो गए। संवाद