पशुओं से भरा ट्रक पकड़ा गया, तस्कर फरार
कपरवार। स्थानीय पुलिस ने चेकिंग के दौरान शनिवार की भोर में पशुओं से भरा ट्रक पकड़ लिया। जबकि तस्कर अंधेरे का फायदा उठाते हुए फरार हो गए। ट्रक में 23 पशु लदे थे। स्वास्थ्य परीक्षण कराकर पशुओं को कान्हा हाउस शिफ्ट कराया गया।
शनिवार की सुबह करीब पौने चार बजे कपरवार के पास ट्रक से पशुओं को ले जाने की सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर दी। पुलिस को देख तस्कर पशुओं से लदे ट्रक को छोड़कर फरार हो गए। चौकी प्रभारी श्रीप्रकाश ने बताया कि तस्कर पशुओं को बरहज के रास्ते बिहार से बंगाल पहुंचाने की फिराक में थे।