फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन से गिरकर सतना के युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रेन से गिरकर सतना के युवक की मौत
विज्ञापन

भटनी। थाना क्षेत्र के देवघाट गांव के सामने शनिवार को ट्रेन से गिरकर युवक की मौत हो गई। पुलिस ने उसके पॉकेट से मिले आधार कार्ड से शिनाख्त की। युवक मध्य प्रदेश के सतना जिले का रहने वाला बताया जा रहा है।
विज्ञापन

भटनी के देवघाट गांव के सामने शनिवार को भटनी-सिवान रेल मार्ग के किनारे लोगों ने शव देखा। उसकी पहचान आधार कार्ड के जरिए संजय परनहा (25) निवासी कपूरी थाना जसो जिला सतना, मध्य प्रदेश के रूप में हुई। पास से मिले मोबाइल फोन से पुलिस ने उसके घर वालों जानकारी दी। घटना की सूचना मिलते ही परिजन फफक कर रोने लगे। पिता ने बताया कि संजय किसी काम से गोरखपुर गया था। एसओ गोपाल पांडेय ने बताया कि ट्रेन से गिरकर युवक की मौत हुई है। घर वालों को सूचना दी गई है। देर रात उनके पहुंचने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें