फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: सिलिंडर के लिए फूटा गुस्सा, तहसील पर प्रदर्शन

विज्ञापन
ज्ञापन सौंपते लोगा।
विज्ञापन
सलेमपुर। नगर स्थित एचपी गैस एजेंसी पर पिछले एक सप्ताह से गैस सिलिंडर की गाड़ी नहीं आ रही है। इसके चलते उपभोक्ताओं को गैस की आपूर्ति नहीं हो रही है। मंगलवार सुबह उपभोक्ताओं का आक्रोश फूट पड़ा। खाली सिलिंडर लेकर उपभोक्ता एसडीएम कार्यालय पहुंच गए और प्रदर्शन करते लगे। मौके पर पहुंचे नायब तहसीलदार गोपालजी और हरि प्रसाद ने उपभोक्ताओं और एजेंसी संचालक से बातचीत कर समस्या का शीघ्र समाधान कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

क्षेत्र के राजेश रावत, रवि कुशवाहा, मुकेश, दिलीप मिश्रा, बृजेश गुप्ता, अंकित प्रजापति, चंदन, शिबू, अमन, जयप्रकाश और आयुष तिवारी समेत अन्य उपभोक्ताओं ने नायब तहसीलदार गोपालजी को पत्रक देकर बताया कि 31 मार्च से गैस सिलिंडर की गाड़ी नहीं आने के कारण खाना बनाने के लिए ईंधन का संकट हो गया है। घरों में चूल्हा जलाने की न तो जगह है और न ही संसाधन। सिलिंडर के अभाव में खाना बनाने से लेकर अन्य जरूरी कार्यों में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। नायब तहसीलदार ने एजेंसी संचालक अमन को मौके पर बुलाकर स्थिति की जानकारी ली। एजेंसी संचालक ने बताया कि कंपनी को भुगतान कर दिया गया है, इसके बावजूद 31 मार्च के बाद से गैस की गाड़ी नहीं पहुंची है, जिससे आपूर्ति बाधित हो गई है।
नायब तहसीलदार ने उपभोक्ताओं को आश्वस्त किया कि जैसे ही गैस की गाड़ी पहुंचेगी, प्राथमिकता के आधार पर सभी को सिलिंडर उपलब्ध कराया जाएगा। साथ ही उन्होंने संबंधित अधिकारियों से बात कर जल्द समस्या के समाधान का भरोसा दिलाया। उसके बाद उपभोक्ताओं ने अपने घर लौट गए।
विज्ञापन

एजेंसी संचालक अमन ने बताया कि 31 मार्च से गैस की गाड़ी नहीं आ रही है जबकि कंपनी को एडवांस पैसा भी भेजा जा चुका है। गाड़ी आने के बाद समस्या का समाधान कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें