फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंधी में रुद्रपुर-कपरवार मार्ग पर कई पेड़ गिरे, आवागमन बाधित

विज्ञापन
33 हजार लाइन के गिरे खंभे को ठीक करते कर्मचारी - फोटो : SALEMPUR
विज्ञापन
आंधी में रुद्रपुर-कपरवार मार्ग पर कई पेड़ गिरे, आवागमन बाधित
विज्ञापन

फोटो
दोपहर में अचानक आई आंधी से हुई क्षति, पोल-तार भी गिरे
अमर उजाला ब्यूरो
बरहज। रुद्रपुर-कपरवार मार्ग पर करीब आधा दर्जन से अधिक पुराने पेड़ गिरने से आवागमन बाधित रहा। सोमवार की दोपहर में अचानक आई आंधी-बारिश से लोगों को मुसीबत का सामना करना पड़ा। जगह-जगह बिजली के तार और पोल गिरने से आपूर्ति ठप हो गई है। प्रशासन रास्ता साफ कराने में जुटा है। देर शाम तक आवागमन और विद्युत आपूर्ति सुचारु नहीं हो सकी थी।
विज्ञापन

सोमवार दोपहर करीब एक बजे अचानक आई आंधी और बारिश से बहसुआं में भदिला के योगेंद्र सिंह की दुकान के पास पेड़, दुुबौली-पकड़ी तिवारी में भी तीन पेड़ सड़क पर गिर गए। इससे आवागमन अवरुद्ध हो गया। सड़क के दोनों तरफ वाहनों की कतार लग गई। बाइक और साइकिल सवार भी नहीं आ-जा पा रहे थे। मजबूरन लोगों को पकड़ी बाजार, बारा दीक्षित रास्तों का विकल्प चुनना पड़ा। सूचना पाकर इंस्पेक्टर मदनपुर विद्याधर कुशवाहा, क्षेत्रीय वन अधिकारी राणा प्रताप सिंह, शैलेंद्र कुमार आदि मौके पर पहुंच गए। स्थानीय लोगों की मदद से रास्ता खाली कराने में लगे थे। एसडीएम विनीत कुमार सिंह ने बताया कि गिरे पेड़ों को कटवाकर रास्ता खाली कराया जा रहा है। जल्द ही आवागमन बहाल करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें