फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौना-गढ़वा गांव में चोरों ने खंगाला घर

विज्ञापन
बरहज के मौना-गढ़वा गांव के एक चोरों द्वारा खंगाले गए मकान में बिखरा सामान - फोटो : DEORIA
विज्ञापन
मौना-गढ़वा गांव में चोरों ने खंगाला घर
विज्ञापन

फोटो
सोते रहे परिजन, नगदी सहित लाखों के जेवरात उड़ाए
अमर उजाला ब्यूरो
पैना। मौना गढ़वा गांव में बीती रात चोरों ने एक घर को निशाना बनाया। घर में लोग सोते रहे, जबकि चोरों ने नगदी सहित लाखों के जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। सुबह घटना की जानकारी होने पर घर में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

मौना गढ़वा गांव निवासी अयोध्या प्रसाद चौहान के घर के सदस्य रविवार की रात भोजन कर अपने-अपने कमरे में सो रहे थे। लोगों का कहना है कि चोर छत की सीढ़ी के रास्ते घर में घुसे। जबकि सीढ़ी के दरवाजे पर ताला लगा था, जिसे चोरों ने तोड़ दिया था। घर में अयोध्या प्रसाद के पुत्र राकेश चौहान, विनोद चौहान, उनकी पत्नी, बहुएं और बच्चे आदि सोए थे। सुबह झाड़ू लगाने के दौरान चोरी होने की बात पता चली। पुलिस को दिए तहरीर में राकेश कुमार चौहान ने कहा है कि चोरों ने 20 हजार नगदी, बॉक्स में रखे गहने पायल, अंगूठी, मंगलसूत्र, हार और सीकड़ आदि चुरा ले गए हैं। थानेदार शिवशंकर चौबे ने बताया कि चोरी के घटना की जानकारी मिली है। जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें