फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: कुंडे से लटका मिला विवाहिता का शव, मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप

Mon, 14 Nov 2022 10:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया।

सार

कोतवाली थाना क्षेत्र के बरसीपार खटिक टोला गांव निवासी केशव गोंड़ की 22 वर्षीय पत्नी ज्योति गोंड़ का रविवार की सुबह छत के कुंडे से लटका शव मिला। इसकी जानकारी किसी ने कोतवाली पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
फाइल फोटो मृतक ज्योति गोंड़ - फोटो : SALEMPUR
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देवरिया जिले के सलेमपुर कोतवाली थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार की सुबह छत के कुंडे से एक नव विवाहिता का शव लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, महिला की बहन ने पुलिस को तहरीर देकर प्रताड़ना कर हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

कोतवाली थाना क्षेत्र के बरसीपार खटिक टोला गांव निवासी केशव गोंड़ की 22 वर्षीय पत्नी ज्योति गोंड़ का रविवार की सुबह छत के कुंडे से लटका शव मिला। इसकी जानकारी किसी ने कोतवाली पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

वर्ष 2018 में ज्योति की शादी हुई थी। ज्योति की दो साल की बच्ची दीपा है। उधर, ज्योति के मायके वालों को जानकारी हुई तो वे कोतवाली पहुंचे। जहां ज्योति की बहन संगीता देवी ने कोतवाली में तहरीर दी है। इसमें उसने आरोप लगाया है कि रविवार की सुबह दहेज के लिए मेरी बहन ज्योति को जान से मार दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाल जितेंद्र सिंह ने कहा कि अभी तहरीर मिली है। इसकी जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद तथ्य सामने आएंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें