छोटी गंडक नदी में मिला युवती का शव
महुआडीह के कोटवां गांव के पास का मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
देसही देवरिया। कोटवां गांव के पास छोटी गंडक नदी में सोमवार को एक युवती का शव मिला। लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया। उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
महुआडीह थाना क्षेत्र के कोटवां गांव के पास छोटी गंडक नदी में सोमवार की देर शाम एक युवती का शव देखकर पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया। युवती लाल रंग का शूट पहनी हुई थी। जिसकी उम्र लगभग 30 वर्ष होगी। शरीर पर कहीं चोट के निशान स्पष्ट नहीं हो रहे थे। पुलिस ने शव की शिनाख्त की कोशिश की। मगर नहीं हो पाई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया । महुआडीह थाना के प्रभारी निरीक्षक विपिन मलिक ने बताया कि नदी में एक युवती का शव मिला है। शिनाख्त नहीं हो सकी। पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।