फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: हथौड़े से पीटकर बुजूर्ग की हत्या, घर के अंदर मिली लाश- कमरे में बिखरा पड़ा था खून

Tue, 15 Jul 2025 12:16 PM IST
रोहित सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया

सार

धौला पंडित गांव निवासी रामआशीष की दूसरी पत्नी सुशीला देवी और उनके पुत्र रोहन कोलकाता में रहते हैं। वह गांव पर अकेले रहते थे। सुबह कमरे में उनका शव खून से लथपथ मिला। किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दिया। जानकारी होने पर मौके पर पुलिस भी पहुंच गई।
विज्ञापन
बुजूर्ग रामआशीष पांडेय की फाइल फोटो. हत्या के बाद घर के बाहर जुटी भीड़ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 क्षेत्र के धौला पंडित गांव निवासी रामआशीष पांडेय 65 वर्ष पुत्र अवधशरण पांडेय का शव मंगलवार की सुबह कमरे में खून से लथपथ मिला। कमरे के अंदर ही कुछ दूरी पर एक हथौड़ा भी बरामद हुआ है। जबकि सामान बिखरा हुआ था। जानकारी होने पर गांव में सनसनी फैल गई।

विज्ञापन


सूचना पर सीओ अंशुमन श्रीवास्तव और इंस्पेक्टर राहुल सिंह मय फोर्स मौके पर पहुंच गए। फारेंसिक टीम ने भी घटनास्थल से साक्ष्य जुटाया। धौला पंडित गांव निवासी रामआशीष की दूसरी पत्नी सुशीला देवी और उनके पुत्र रोहन कोलकाता में रहते हैं। वह गांव पर अकेले रहते थे।

सुबह कमरे में उनका शव खून से लथपथ मिला। किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दिया। जानकारी होने पर मौके पर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने घटनास्थल को बैरीकेड कराकर जांच शुरु कर दिया। लोगों के अनुसार रामआशीष कमरे में मृत अवस्था में, जबकि दरवाजा खुला हुआ था।
विज्ञापन


उनके शरीर पर तीन जगह जख्म के गहरे निशान थे। वहीं बाक्स का कुछ सामान फर्श पर बिखरा पड़ा था। बताया जा रहा है कि रामआशीष की पहली पत्नी से तीन पुत्रियां हैं। जिनकी शादी हो चुकी है। पहली पत्नी के मौत के बाद दूसरी शादी किया। जिनसे एक पुत्र है। जो कोलकाता में हैं।

रामआशीष पांडेय की हत्या सस्पेंश बनी हुई है, जिसको लेकर लोगों में तरह-तरह की चर्चा है। मौके पर पुलिस ने फारेंसिक और डॉग स्क्वायड बुलाया है। सीओ अंशुमन श्रीवास्तव ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें