फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने वृद्ध को रौदा, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
तेज रफ्तार वाहन ने वृद्ध को रौंदा, मौत
विज्ञापन

करौंदी गांव के समीप रविवार की सुबह हुई घटना
सड़क किनारे खड़े होकर देख रहे थे अपनी फसल
अमर उजाला ब्यूरो
खुखुंदू। थानाक्षेत्र के करौंदी कांटा के समीप तेज रफ्तार एक चार पहिया वाहन ने अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े वृद्ध को रौंद दिया। घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। कुछ ही देर में मौके पर भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेते हुए चालक को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन

करौंदी काटा गांव निवासी महावीर चौहान (60) रविवार की सुबह गांव के मुख्य मार्ग स्थित खेत देखने के लिए घर से निकले। बताया जा रहा है कि सुबह तकरीबन साढ़े छह बजे सड़क किनारे पटरी से काफी दूरी पर खड़े थे। इसी बीच सलेमपुर की तरफ से तेज रफ्तार से आ रहे चार पहिया गाड़ी के आगे अचानक एक बाइक सवार आ गया। उसे बचाने में वाहन अनियंत्रित होकर वृद्ध को रौंदते हुए कीचड़ में फंस गया। घटना की जानकारी होते ही मौके पर भीड़ जुट गई। इससे कुछ देर आवागमन बाधित रहा। हालांकि, पुलिस पटरी किनारे घटना होने से आवागमन बाधित न होने की बात कह रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर, घटना के बाद इकलौते बेटे काशीनाथ बहुत दुखी हैं। इंस्पेक्टर श्यामलाल यादव ने बताया कि वाहन पुलिस कब्जे में है। चालक भी पकड़ लिया गया है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें