मासूम की मौत के बाद जानकारी लेती पुलिस।
मामा के घर तिलक में गया था ईजरही
संबाद न्यूज एजेंसी
पैकौली। कोतवाली क्षेत्र के ईजरही में शुक्रवार की दोपहर में ई-रिक्शा से उतरने के बाद चार पहिया वाहन की चपेट में आने से पांच वर्षीय बालक की मौत हो गई। इसके बाद परिवार में मातम छा गया।
शुक्रवार को ईजरही में रवि चंद्र गुप्ता पुत्र निलेश गुप्ता का तिलक था। कोतवाली क्षेत्र के मलकौली निवासी उनकी बहन प्रीति गुप्ता अपने बच्चों के साथ ई-रिक्शा से भाई के तिलक में शामिल होने आई थीं। ईजरही में घर के सामने बच्चों को उतारने के बाद ई-रिक्शा चालक को भाड़ा देने लगीं। इसी दौरान कार्तिकेय की नजर मामा पर पड़ी और वह उनकी तरफ दौड़ पड़ा। इसी बीच बेकाबू चारपहिया वाहन की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
परिजनों ने उसे मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना मिलने पर सीओ सदर संजय रेड्डी व कोतवाली पुलिस ने पहुंच कर मौके पर पहुंच कर जानकारी ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वाहन चालक हादसे के बा गाड़ी लेकर भाग। लोगों ने उसे पकड़ने की कोशिश की, मगर सफलता नहीं मिली। आंखों के सामने बड़े बेटे की मौत के बाद मां प्रीति देवी रो-रो कर बेहोश हो जा रही है। पिता का रो-रो कर बुरा हाल है। उसकी बड़ी बहन सौम्या तथा 15 माह का भाई छोटू है।
...
मातम में बदल गई तिलक की खुशियां
कोतवाली क्षेत्र के देवरिया-बेलडाड़ रोड पर ईजरही में हादसे में बालक की मौत के बाद पूरा परिवार दहल गया। तिलक की खुशियां देखते ही देखते मातम में बदल गई। घर पर हंसी-खुशी का माहौल गमगीन हो गया।