फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: पतंग उड़ाते समय कुएं में गिरा मासूम, मौत

Fri, 16 Jan 2026 12:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
गौरी बाजार। पतंग उड़ाते समय ग्राम पोखरभिंडा निवासी परशुराम निषाद का 10 वर्षीय पुत्र युवान कुएं में गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गई। इससे परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, ग्राम पोखरभिंडा निवासी परशुराम निषाद का 10 वर्षीय पुत्र युवान निषाद बृहस्पतिवार की दोपहर में कुछ बच्चों के साथ पतंग उड़ा रहा था। पतंग उड़ाने के चक्कर में वह आसपास नहीं देख पाया और गांव में स्थित एक कुएं में गिर गया। इसके बाद उसके साथ खेल रहे बच्चों में हड़कंप मच गया। बच्चों ने इसकी जानकारी उसके घर वालों को दी।
मौके पर पहुंचे परिजनों और ग्रामीणों ने से किसी तरह से उसे कुएं से बाहर निकाला। बेहोशी की हालत में उसे सीएचसी ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर देख मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज के चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। लड़के की इस तरह से मौत होने पर पूरा परिवार सदमे में है। मृतक के पिता मजदूर हैं। मृतक दो भाई व चार बहनों में पांचवे नंबर का था। मासूम की मौत से मां और पिता रो-रोकर बेहाल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें