फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: बिजली की शार्ट सर्किट से कपड़े की दुकान में लगी आग

Sat, 27 Sep 2025 09:48 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
गौरी बाजार, बखरा। गौरी बाजार कस्बे के वार्ड संख्या एक चंद्रशेखर आजाद नगर में बिजली के शार्ट सर्किट से लगी आग में लगभग पांच लाख रुपए का रेडीमेड वस्त्र जलकर राख हो गया। मौके पर पहुंची फायरब्रिगेड तथा आसपास के लोगों में अपने दो घंटे के प्रयास के बाद आग को नियंत्रित करलिया। इस दौरान दुकानकी दूसरी मंजिल पर स्थित प्रिंटिंग प्रेस बच गया।
विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार गौरी बाजार कस्बा निवासी राहुल मल्ल पुत्र स्वर्गीय रमाकांत मल्ल ने एक वर्ष पूर्व कस्बे के चंद्रशेखर आजाद नगर में देवरिया रोड पर आर के फैशन नाम से रेडीमेड कपड़े की दुकान खोली थी। बुधवार की रात रोज की तरह वह अपनी दुकान बंद कर परिवार सहित मकान की दूसरी मंजिल पर सो रहे थे। बृहस्पतिवार की भोर में दुकान में बिजली की शार्ट सर्किट से अचानक आग लग गई। दुकान से धुएं के साथ आग की लपटें निकलते देखकर परिजन सीढी के सहारे मकान से बाहर निकल कर अपनी जान बचाए। सूचना पाकर पहुंचे फायर ब्रिगेड ने जान बचाया। दुकान के अंदर रखा रेडीमेड लेडीज व जेंट्स सूट, कीट कलेक्शन तथा दुकान के अंदर एक आलमारी में रखा महिलाओं के सोने के आभूषणों सहित लगभग पांच लाख रु का सामान जलकर राख हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें