फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: नदी में नहाने गए युवक की डूबने से मौत

Sat, 27 Sep 2025 09:44 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर बुजुर्ग/बनकटा। श्रीरामपुर थाना क्षेत्र के बसावन चक गांव निवासी एक युवक की बिहार के मीरगंज थाना क्षेत्र के ध्रुव मोड़ के पास नदी में डूबने से मौत हो गई। उसकी पहचान चंद्रशेखर उर्फ शिवा के रूप में हुई है। वह दो दोस्तों के साथ किसी काम से नौतन बाजार गया था। जानकारी के अनुसार, नौतन से लौटते समय तीनों दोस्त मीरगंज के ध्रुव मोड़ के पास नदी में नहाने लगे। इस दौरान चंद्रशेखर गहराई में चला गया और डूबने लगा। दोस्तों ने शोर मचाया। इसके बाद राहगीरों की मदद से उसे निकाला गया। तब तक त देर हो चुकी थी और चंद्रशेखर की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना जैसे ही बसावन चक गांव पहुंची, परिवार में कोहराम मच गया। मीरगंज थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। संवाद￿
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें