सलेमपुर। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में युवक ने बृहस्पतिवार की देर रात खेल रही मासूम को अगवाकर उससे दुष्कर्म की कोशिश किया। मासूम के शोर मचाने पर पहुंचे लोगों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया।
कोतवाली पुलिस ने मासूम के पिता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ छेड़खानी और पाॅस्को एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर की है। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी एक व्यक्ति की चार वर्षीय बेटी बृहस्पतिवार की रात घर के बाहर खेल रही थी। आरोप है कि घर के बगल का रहने वाला मनबढ़ किस्म का एक युवक उसे अगवाकर घर से उठा ले गया। अंधेरे का फायदा उठाकर उससे दुष्कर्म की कोशिश किया।
मासूम की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। आक्रोशित लोगों ने उसे पकड़ लिया। इसकी सूचना किसी ने पुलिस को दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी।
मासूम के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ छेड़खानी और पाॅस्को एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज मामले की छानबीन शुरू कर दी। सीओ मनोज कुमार ने बताया कि मासूम के पिता के तहरीर पर छेड़खानी और पाॅस्को एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। आरोपी युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।ल