फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: हत्या के प्रयास का एक आरोपी हुआ गिरफ्तार, गया जेल

Thu, 26 Feb 2026 01:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
खुखुंदू। थाना क्षेत्र के कोल्हुआ गांव के पास से पुलिस ने हत्या के प्रयास के फरार चल रहे एक नामजद आरोपी को बुधवार दोपहर में गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपी को न्यायालय में पेश की, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन


खुखुंदू क्षेत्र के शेरवां बभनौली गांव निवासी जयकिशन चौहान पुत्र तेजू चौहान 16 फरवरी को महाशिवरात्रि पर मठिया मेला जा रहे थे। आरोप है देवरिया-सलेमपुर फोरलेन पर स्कॉर्पियो सवार मनबढ़ोें ने पीछा कर बाइक को टक्कर मार दी। जब जयकिशन सड़क पर गिर पड़े तो स्कॉर्पियो सवार तीन युवकों ने नीचे उतरकर उन पर जानलेवा हमला कर दिया। तहरीर मिलने पर पुलिस क्षेत्र के बहादुरपुर गांव निवासी अभिषेक उर्फ छोटू यादव पुत्र उमेश यादव दो और अज्ञात के खिलाफ हत्या के प्रयास की प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रही थी। बुधवार को नामजद आरोपी अभिषेक उर्फ छोटू यादव को पुलिस भटनी-भरथुआ मार्ग पर कोल्हुआ गांव के पास से गिरफ्तार कर लिया। एसओ दिनेश कुमार मिश्र ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर अभिषेक को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। जहां से न्यायिक अभिरक्षा में उसे जेल भेज दिया गया है। दो अज्ञात आरोपियों की पहचान की जा रही है। जल्द ही उनकी भी गिरफ्तारी हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें