फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: भटनी होकर गुजरेगी अमृतसर, अहमदाबाद क्लोन एक्सप्रेस

विज्ञापन
विज्ञापन
-मऊ-शाहगंज रेल खंड पर दोहरीकरण के चलते रूट परिवर्तन किया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
भटनी। मऊ-शाहगंज रेल खंड पर दोहरीकरण व अन्य कार्य होने के चलते इस रूट की दो विशेष ट्रेन क्लोन एक्सप्रेस को 19 मार्च तक भटनी के रास्ते चलाया जाएगा। 21 मार्च को मुख्य संरक्षा आयुक्त के निरीक्षण के बाद पुनः इनका रूट पहले की भांति होने की जानकारी दी गई है। रेलवे इस रूट पर दोहरीकरण और खुरहट-मोहम्मदाबाद-सठियांव रेलवे स्टेशन के बीच विभिन्न कार्य चलने के कारण ब्लाक लिया है।
वाराणसी मंडल के मऊ जंक्शन और शाहगंज जंक्शन के बीच दोहरीकरण व तीन स्टेशनों पर अन्य कार्य चल रहे है। ऐसे में कुछ ट्रेनों को निरस्त तो विभिन्न ट्रेनों के रूट या तो बदल दिए गए है या फिर उनके गंतव्य को शाॅर्ट किया गया है। इसी क्रम में 04651 जयनगर-अमृतसर क्लोन एक्सप्रेस को 15, 17, 19 मार्च व 04652 अमृतसर-जयनगर क्लोन एक्सप्रेस को 15, 17 मार्च को भटनी-गोरखपुर रेलखंड से होकर गुजरेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा 09466 दरभंगा- अहमदाबाद क्लोन स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन 15 मार्च को भटनी-गोरखपुर के रास्ते जाएगी। वाराणसी डीआरएम के पीआरओ अशोक कुमार ने बताया कि 21 मार्च को मऊ-शाहगंज रेल खण्ड पर दोहरीकरण व अन्य कार्यों की समीक्षा को मुख्य संरक्षा आयुक्त की विशेष ट्रेन करेगी। इसके लिए इस रूट की विभिन्न ट्रेनों को निरस्त, मार्ग परिवर्तन, गंतव्य को शाॅर्ट किया गया है। निरीक्षण में इसमें सब ठीक मिलने पर पुनः इस रूट की ट्रेनें पूर्व के भांति चलने लगेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें