फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमृत सरोवर : एक भी ईंट रखी नहीं...खर्च हो गए 12 लाख रुपये

Mon, 01 Dec 2025 11:47 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
लालपुर परसिया गांव में अधूरा पड़ा अमृत सरोवर।फोटो संवाद
विज्ञापन
एकौना। क्षेत्र के लालपुर परसिया गांव में एक साल बाद भी अमृत सरोवर का निर्माण नहीं हो सका। 24 लाख रुपये से बनने वाले अमृत सरोवर पर अब तक 12 लाख रुपये खर्च हो गए लेकिन एक ईंट तक नहीं रखी गई। ऊपर से गंदगी का अंबार लगा हुआ है। इससे लोगों का रहना दुश्वार हो गया है।
विज्ञापन

ग्रामीणों के अनुसार, 18 माह पूर्व लालपुर परसिया गांव में पोखरी का सुंदरीकरण कर अमृत सरोवर बनाने के लिए आधारशिला रखी गई थी, जिसमें अमृत सरोवर के चारों तरफ टहलने और बैठने का इंतजाम करने के बाद राष्ट्रीय पर्व मनाए जाने की व्यवस्था का निर्माण कार्य भी कराया जाना है। इसको लेकर एक एकड़ में फैले पोखरी में एक सप्ताह मनरेगा मजदूरों ने काम भी किया लेकिन दोबारा काम शुरू नहीं हो पाया। पोखरे के किनारे एक ईंट भी नहीं रखी गई है और करीब 12 लाख रुपये का भुगतान भी कर दिया गया है। अब पोखरे में सिर्फ बरसात का पानी जमा हो रहा है।
पोखरे की सफाई नहीं होने से गंदगी जमा हो रही है। गांव के लोग पोखरे में कचरा भी फेंकना शुरू कर दिए हैं। ग्रामीणों ने अमृत सरोवर के निर्माण में लापरवाही और खामियों को लेकर जांच कर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें