मदनपुर/रुद्रपुर। मिशन शक्ति के तहत रुद्रपुर और मदनपुर के सरकारी स्कूल और गांव में सोमवार को पुलिस की महिला आरक्षी कंचन ने छात्राओं को जागरूक किया।
उन्होंने करमेल बनरही स्कूल में छात्राओं को गुड टच और बैड टच में अंतर बताकर आपात स्थिति से निपटने के उपाय बताए। इस अवसर पर बेटी बहू सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस दौरान गांव की महिलाओं और बच्चों को तीन नए कानून के बारे में जानकारी दी गई।
पुलिस ने महिलाओं को नये कानून भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता और भारतीय साक्ष्य अधिनियम के बारे में विस्तार से बताया। पुलिस ने कहा कि महिलाएं किसी भी समय पर हेल्पलाइन नंबर 1090, 1098, 1076 और साइबर अपराध में साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 की मदद ले सकती है। संवाद