फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सदर क्षेत्र के विकास को साकार करेगा अमृत प्रयास : सांसद

Sat, 29 Mar 2025 12:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

देवरिया। सदर सांसद शशांक मणि ने कहा कि प्रधानमंत्री के विकसित भारत व मुख्यमंत्री के एक ट्रिलियन अर्थव्यवस्था के संकल्प को साकार करने के लिए ‘अमृत प्रयास’ का शुभारंभ किया जा रहा है ।
इसमें लोकसभा क्षेत्र की 10,000 करोड़ अतिरिक्त सकल घरेलू उत्पाद बढ़ाने, रोजगार के अवसर सृजित करने, मानव क्षमता को विकसित करने और पर्यावरण को संरक्षित करते के लिए सतत विकास का कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि 29 मार्च को ‘अमृत प्रयास’ का शुभारंभ होगा। क्षेत्र के विकास की यह रणनीति चार माह में तैयार की गई है। इसमें 2000 से अधिक अनुभवी हितधारकों की भागीदारी रही है।
इनमें स्थानीय नेता, नागरिक, जिला प्रशासन, राज्य योजना प्रभाग, केंद्रीय एमओएसपीआई मंत्रालय, नीति आयोग, उद्योगपति शामिल रहे। यह रणनीति सात संकल्पों के साथ इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं और सामूहिक प्रयास के क्रियान्वयन और दृष्टिकोण पर केंद्रित है।
विज्ञापन

इस रणनीति को देवरिया लोकसभा विकास मंच की ओर से कार्यान्वित किया जाएगा। इसमें नागरिक, संस्थान, उद्यम और कंपनियां शामिल हैंै।
इस रणनीति पर चर्चा के लिए बरपार गांव में दो दिवसीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया है, जिसमें समाज, सरकार और उद्योग जगत के लगभग 150 प्रमुख नेता भाग ले रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें