फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: अमिताभ ठाकुर पीजीआई से डिस्चार्ज होकर देवरिया जेल पहुंचे

Sat, 10 Jan 2026 12:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
देवरिया जेल पहुंचे अमिताभ ठाकुर। संवाद    
विज्ञापन
देवरिया। पूर्व आईजी अमिताभ ठाकुर लखनऊ से शुक्रवार की देर शाम देवरिया जिला कारागार पहुंचे। उनका लखनऊ के एसजीपीजीआई में पिछले दो दिनों से इलाज चल रहा था। जहां स्वास्थ्य लाभ के बाद डॉक्टरों ने उन्हें डिस्चार्ज कर दिया। इसके बाद पुलिस उन्हें लेकर देवरिया जिला कारागार पहुंची।
विज्ञापन


इंडस्टि्रयल एस्टेट पुरवां में पत्नी के नाम में हेरफेर कर जमीन आवंटित करने के आरोपों का सामना कर रहे पूर्व आईजी अमिताभ ठाकुर 11 दिसंबर से जिला कारागार में बंद हैं। सीजेएम कोर्ट में कई बार सुनवाई के बावजूद उन्हें कोर्ट से जमानत नहीं मिली। इस बीच छह जनवरी की रात में उनकी तबीयत खराब हो गई। सीने में दर्द के चलते उन्हें महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज देवरिया में भर्ती कराया। स्थिति गंभीर देख प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनको बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया था। वहां भी चिकित्सकों ने इलाज किया, लेकिन तबीयत में सुधार नहीं होने पर उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया। इसके बाद अमिताभ ठाकुर को पीजीआई लखनऊ में भर्ती कराया गया। जहां लगातार इलाज के बाद स्वास्थ्य ठीक होने के बाद शुक्रवार को डिस्चार्ज कर दिया गया। इसके बाद पुलिस अमिताभ ठाकुर को लेकर देवरिया जिला कारागार पहुंची। अमिताभ ठाकुर के अधिवक्ता प्रवीण द्विवेदी ने बताया कि अमिताभ ठाकुर का स्वास्थ्य ठीक होने के बाद उन्हें पीजीआई से डिस्चार्ज कर दिया गया। वह शुक्रवार की देर शाम देवरिया जिला कारागार पहुंच गए हैं। उनके खिलाफ वाराणसी में दर्ज प्राथमिकी के मामले में स्थानीय कोर्ट ने जमानत दे दी है। अब देवरिया के सेशन कोर्ट में जमानत की अर्जी दाखिल की जाएगी। वहीं पूर्व आईजी अमिताभ ठाकुर के जिला कारागार पहुंचने की सूचना पर पु़लिस अलर्ट रही। सीओ संजय कुमार रेड्डी पुलिस फोर्स के साथ सुभाष चौक पर मुस्तैद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें