फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: किल्लत के बीच रेस्त्रां में पकड़ा घरेलू गैस सिलिंडर

विज्ञापन
एसडीएम ने रेस्टोरेंट पर मारा छापा।
विज्ञापन
देवरिया। डीएम के निर्देश पर अपर उपजिलाधिकारी अवधेश निगम के नेतृत्व में आपूर्ति विभाग की टीम ने नगर क्षेत्र के सात रेस्टोरेंट पर छापा मारा। जांच के दौरान एक प्रतिष्ठान पर घरेलू सिलिंडर का उपयोग होते पाया गया। उस पर आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई। वहीं छह प्रतिष्ठानों पर व्यावसायिक सिलिंडर से उपयोग होता मिला।
विज्ञापन

जिला पूर्ति अधिकारी ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे घरेलू गैस सिलिंडर की बुकिंग ऑनलाइन बुकिंग नंबर के माध्यम से कराएं और प्राप्त डीएसी नंबर सुरक्षित रखें। इसके बाद संबंधित गैस एजेंसी से संपर्क कर सिलिंडर प्राप्त करें।
डीएम ने सभी एसडीएम और पुलिस अधिकारियों को आपूर्ति व्यवस्था पर निगरानी बनाए रखने के निर्देश दिए हैं। प्रशासन के अनुसार जनपद में ईंधन और गैस की आपूर्ति की स्थिति पूरी तरह सामान्य है। पेट्रोल, डीजल और घरेलू रसोई गैस की पर्याप्त उपलब्धता बनी हुई है। जिला पूर्ति अधिकारी ने बताया कि सभी सरकारी तेल कंपनियों द्वारा नियमित रूप से ईंधन और गैस की आपूर्ति की जा रही है तथा प्रशासन आपूर्ति व्यवस्था पर सतर्क निगरानी बनाए हुए है।
विज्ञापन

बिना गैस सिलिंडर बुकिंग कराए मोबाइल पर आ रहा मैसेज, उपभोक्ता परेशान : भाटपार रानी। रसोई गैस वितरण में मनमानी से उपभोक्ताओं की मुश्किलें बढ़ती जा रही है। एक तरफ जहां लोग लाइन में लगकर सिलिंडर के लिए भटक रहे हैं तो दूसरी तरफ कुछ लोगों के मोबाइल नंबर पर बिना गैस सिलिंडर की बुकिंग कराए ही डिलीवरी का मैसेज आ रहा है। उपभोक्ताओं ने इसकी जांच जिला पूर्ति अधिकारी देवरिया से कराने की मांग की है।
नगर के उपभोक्ता विनोद यादव, अल्ताफ खान, वारिस खान, सुरेश प्रसाद, राजेश कुमार आदि ने बताया कि उनके मोबाइल पर 8 मार्च और 13 मार्च को गैस सिलिंडर की डिलीवरी 938 रुपये में करने का मैसेज आया। जबकि उन्होंने गैस की बुकिंग कराई ही नहीं है। एजेंसी पर जब वे बुकिंग कराने पहुंचे और इस बाबत पूछताछ करने पर कर्मचारियों ने बताया कि उनकी अगली बुकिंग अप्रैल में शो हो रही है। उनका कहना है कि उन्होंने गैस की बुकिंग कराई ही नहीं है। उन्होंने गैस एजेंसी के कर्मचारियों पर गैस सिलिंडर उनके नाम पर ब्लैक करने का आरोप लगाते हुए जिला पूर्ति अधिकारी देवरिया से इसकी जांच करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें