फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: वाद विवाद में अमरेंद्र तो फोटोग्राफी में उत्कर्ष ने जीती प्रतियोगिता

Sat, 06 Dec 2025 12:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
मह​र्षि देवरहा बाबा मेडिकल कालेज में वा​​​र्षिक उत्सव के पांचवे दिन विजेता प्रतिभागी, फोटो संवा - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन
देवरिया। महर्षि देवरहा बाबा स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय में छह दिवसीय वार्षिक महोत्सव मेडिसन 2025 के पांचवें दिन विविध प्रतियोगिताएं हुईं। इसमें पूरी ऊर्जा, उत्साह और प्रतिभा के साथ प्रतिभाग कर माहौल को जीवंत कर दिया। वाद विवाद प्रतियोगिता में अमरेंद्र और फोटोग्राफी में उत्कर्ष ने परचम लहराया।
विज्ञापन


मुख्य अतिथि देवरिया सदर के विधायक शलभ मणि त्रिपाठी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसके बाद निबंध लेखन वाद-विवाद प्रतियोगिता, युवा संसद, कुकिंग और फोटोग्राफी समेत विविध प्रतियोगिताओं में छात्र छात्राओं ने बढ़चढ़ कर प्रतिभाग किया।
वाद विवाद प्रतियोगिता में 2025 बैच के अमरेंद्र ने प्रथम, 2022 बैच के गगन ने द्वितीय और 2023 बैच की साक्षी और 2024 बैच के अरुल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। युवा संसद प्रतियोगिता में 2023 बैच के मृगांक ने प्रथम व साक्षी ने द्वितीय और 2025 बैच के अमरेंद्र, 2023 बैच के आदित्य व 2024 बैच के प्रवीण ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

फोटोग्राफी प्रतियोगिता में 2025 बैच के उत्कर्ष ने प्रथम, 2025 बैच की सोनम ने द्वितीय और 2025 बैच की सलोनी व 2023 बैच की यशी ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया। इन प्रतियोगिताओं में प्रतिस्पर्धा और कौशल का संगम दिखाई दिया। साथ ही विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, टीम भावना और नेतृत्व गुणों को भी मजबूती प्रदान करता दिखाई दिया।
इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. रजनी पटेल, उप प्राचार्य डॉ. श्वेता सिंह, सीएमएस डॉ. एचके मिश्रा, एनाटॉमी विभागाध्यक्ष डॉ. मृत्युंजय पांडेय, फार्माकोलॉजी विभागाध्यक्ष डॉ. जमाल हैदर, एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. प्रियंका राय, सहायक प्राध्यापक डॉ. शालिनी गुप्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें