फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: मोहन सेतु के पिलर में फंसा मिला अमन का शव

Wed, 27 May 2026 12:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
बरहज। गौरा स्थित सरयू तट पर मंगलवार को निर्माणाधीन मोहन सेतु के पिलर में शव फंसा दिखाई दिया। मौके पर भीड़ जुट गई।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से शव को बाहर निकलवाया। उसकी पहचान जयनगर निवासी अमन (11) पुत्र स्व. बबलू के रूप में हुई। एसडीआरएफ की टीम चार दिनों से नदी में डूबे अमन की तलाश में जुटी हुई थी।
जयनगर-गौरा निवासी अमन का शव डूबे हुए स्थान से कुछ दूरी पर निर्माणाधीन मोहन सेतु के पिलर में फंसा था। इसकी जानकारी होने पर नदी घाट पर चीख-पुकार मच गई। मां संगीता देवी का रो-रो कर बुरा हाल था।
विज्ञापन
विज्ञापन

वह बेहोश हो जा रही थीं। वहीं अमन का भाई सचिन और विशाल बदहवास थे। परिवार के लोगों का कहना है कि अमन बिना घर बताए सात दोस्तों के साथ नहाने गया था।
अमन और अर्पित गहरे पानी में डूब गए थे। दो दिन पहले अर्पित का शव मेहियवां के पास पानी में उतराया मिला था। एसओ विशाल कुमार उपाध्याय ने बताया कि शव को कब्जे में लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें