फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: आलोक के परिजन घर से फरार

Thu, 28 Nov 2024 01:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। सुरौली थाना क्षेत्र के नई खास निवासी आलोक राजभर पुत्र रामकिशुन राजभर गांव पर बहुत कम रहता था। वह देवरिया में क्वार्टर लेकर रहता था, उसके पिता राजमिस्त्री का कार्य करते हैं। सुरौली थाने में इसका कोई अपराधी रिकॉर्ड नहीं है। लोग बता रहे हैं कि छोटे-मोटे वारदात जैसे लूट, छिनैती की घटना को अंजाम देता था। घटना के बाद से उसके परिजन गांव पर नहीं है। आलोक दो भाई है। उसके एक भाई टाइगर राजभर है।
विज्ञापन



दीपक के घर हैं सिर्फ महिलाएं



मदनपुर के मठिया तिवारीपुर निवासी शिवम मिश्रा का देवरिया के शिवपुरम में भी अपना मकान है। दीपक शिवपुरम में ज्यादा रहता है। घटना के बाद से उसकी आवाजाही गांव पर भी हुई थी। घटना के बाद परिवार के कुछ सदस्य घर छोड़ दिए थे, घर पर महिलाएं ही बची हैं। शहर के शिवपुरम मोहल्ले में मौजूद आवास पर कोई आवाजाही नहीं है। मुख्य गेट बंद था। दूसरी मंजिल का गेट खुला था। इससे प्रतीत हो रहा था कि घर पर महिलाएं मौजूद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें