फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: दादी के मायके गई बच्ची की अगवा कर हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
भटनी (देवरिया)। दादी के मायके में शादी समारोह में शामिल होने गई एक 12 वर्षीय बच्ची की गला रेतकर हत्या कर दी गई। मंगलवार की शाम बच्ची को अगवा करने के बाद हत्या करके शव शॉल में लपेटकर मक्के के खेत में डंठल के ढेर से ढक दिया था। तलाश में परेशान परिजनों को बुधवार को एक खेत में पहले बच्ची का लॉकेट मिला, फिर उसी खेत में खून से लथपथ शव मिला। ग्रामीणों ने दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जताते हुए हंगामा किया। एसपी संकल्प शर्मा ने बच्ची के पिता की तहरीर पर हत्या का केस दर्ज कराने के साथ ही जांच के लिए तीन टीमें गठित कर दी हैं।
विज्ञापन

भटनी थानाक्षेत्र के एक गांव की रहने वाली कक्षा तीन की छात्रा सोमवार को दादी के साथ उनके मायके में शादी समारोह में शामिल होने गई थी। मंगलवार को बरात के स्वागत की तैयारियों में परिवार व्यस्त था। बच्ची अन्य बच्चों के साथ खेल रही थी। इसी बीच वह लापता हो गई। शिकायत पर पुलिस ने अपहरण का केस दर्ज किया और जांच में जुट गई। बरात आने पर परिवार शादी समारोह सम्पन्न कराने में व्यस्त हो गया। बुधवार को बरात विदा होने के बाद परिजनों ने फिर बच्ची की तलाश शुरू की तो घर से कुछ दूरी पर अरहर के खेत में बच्ची का लॉकेट मिला। इसके बाद पास ही एक पेड़ के नीचे रखे मक्के की डंठल के बीच शॉल में लिपटा बच्ची का शव मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें