फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: दूसरी बार भी नहीं हो सका लोहिया बाजार का आवंटन

Wed, 07 Jan 2026 11:56 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर कारखाना। दूसरी बार भी लोहिया बाजार के दुकानों की आवंटन की कार्रवाई पूरी नहीं हो सकी। इसको लेकर ग्राम प्रधान बैठक से उठकर घर चली गईं। इसके बाद मौके पर मौजूद जिम्मेदार कर्मचारियों ने कार्रवाई स्थगित कर दी।
विज्ञापन

विकासखंड रामपुर कारखाना की ग्राम पंचायत डुमरी स्थित लोहिया बाजार बनाया गया है, जिसमें मानक की अनदेखी को लेकर गांव के सलमान अंसारी ने शिकायत की थी। इसके क्रम में डीपीआरओ रतन कुमार ने लोहिया बाजार में निर्मित दुकानों को ग्राम सभा में नियमानुसार प्रक्रिया का पालन करते हुए दुकानों को आवंटित करने के लिए निर्देश दिया था।
20 दिसंबर को ग्राम सभा की खुली बैठक का आयोजन किया गया था लेकिन कोरम के अभाव में बैठक पूरी नहीं हो सकी और पुनः अगली तिथि सात जनवरी निर्धारित की गई। बुधवार को डुग्गी मुनादी के बाद बैठक शुरू की गई लेकिन इसी बीच कर्मचारियों के सामने ही पूर्व ग्राम प्रधान व वर्तमान ग्राम प्रधान अपना अपना दावा पेश करने लगे। इसके चलते हंगामा शुरू हो गया और बैठक निरस्त हो गई।
विज्ञापन

मौके पर मौजूद तीन पुलिस कर्मचारी हंगामे को कंट्रोल करने में असफल रहे। आखिरकार शांति भंग के आशंका देखते हुए एडीओ पंचायत सचिव जयप्रकाश यादव, दिलीप भारती, रामदयाल सिंह, आशा यादव, अभय प्रताप पाल सहित अन्य कर्मचारियों ने बैठक को निरस्त कर दिया।
इस संबंध में एडीओ पंचायत चंद्रभूषण मणि त्रिपाठी ने बताया कि पूर्व प्रधान और वर्तमान प्रधान आपस में अपना-अपना दावा पेश करने लगे। इसी बीच ग्राम प्रधान जैनब खातून बैठक से चली गईं। इसके चलते बैठक स्थगित करनी पड़ी। पुनः बैठक की कार्रवाई की तिथि घोषित की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें