फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: गर्म हवा से एलर्जी और सांस के मरीजों की बढ़ी तकलीफ

Sat, 29 Mar 2025 12:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
पर्ची के लिए मरीजों की लगी भीड़
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

देवरिया। गर्मी बढ़ने से लोगों की सेहत पर असर पड़ रहा है। गर्म हवा के नाक से अंदर जाने के कारण एलर्जी, अस्थमा व सांस के मरीजों को दिक्कत हो रही है।
सांस फूलने की समस्या को लेकर लोग इलाज के लिए पहुंच रहे हैं। मेडिकल कॉलेज में रोजाना करीब 100 से अधिक मरीज आ रहे हैं। इसमें आधे से अधिक अस्थमा, सांस के मरीज होते हैं, जबकि एलर्जी के भी रहते हैं। टीबी के मरीजों काे भी दिक्कत हो रही है। कुछ दिनों से मौसम में करवट ली है। गर्मी बढ़ी है। साथ ही दिन भर गर्म हवा चल रही है। मई और जून की बात तो दूर मार्च माह के अंतिम दिनों में ही गर्मी से लोग परेशान हैं। इसमें थोड़ी लापरवाही भारी पड़ रही है।
गर्मी में हाईजेन मेंटेन न होने और हवा के नाक के रास्ते जाने से सांस, अस्थमा के पीड़ितों की दिक्कत बढ़ रही है, जबकि हवा के साथ धूल उड़ने से लोग एलर्जी से भी पीड़ित हो जा रहे हैं।
विज्ञापन

इस तरह के मरीजों की संख्या बढ़ी है। सांस से पीड़ित को लेकर तीमारदार अस्पताल पहुंच रहे हैं। वहीं टीबी के मरीजों को भी समस्या हो रही है। हाईजेन मेंटेन न करने से टीबी मरीजों का बलगम गाढ़ा होने से बैक्टीरिया का संक्रमण बढ़ जाता है। मेडिकल कॉलेज के चेस्ट, श्वास व टीबी रोग विभाग के ओपीडी में भीड़ बढ़ गई है।
विज्ञापन

इससे मरीजों को कतार में खड़े होकर इंतजार करने में परेशानी हो रही है। डॉ. अनुराग शुक्ला, डॉ. सुमित चौधरी ने शुक्रवार को करीब 150 से अधिक मरीजों का इलाज किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें