फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: भाजपा के आठ साल के शासन में जनता का जीना हुआ दूभर

Sat, 29 Mar 2025 12:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
सलेमपुर। युवा कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष केशवचंद यादव ने कहा कि देश और प्रदेशकी जनता भाजपा के खोखले वादे से परेशान है। प्रदेश में भाजपा के आठ साल के शासन में जनता का जीना दूभर हो गया है। वह शुक्रवार को पार्टी कार्यालय पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार महंगाई रोकने में नाकाम है। स्वास्थ्य सेवाओं की हालत बदतर है। ग्रामीण क्षेत्र के सीएचसी और पीएचसी सिर्फ रेफरल अस्पताल बन कर रह गए हैं। अब तक जिला अस्पताल का निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ है। पूर्वांचल का सबसे उपेक्षित जिला देवरिया हो गया है। नौजवान रोजगार के अभाव में दर-दर भटक रहे हैं। सलेमपुर, भाटपाररानी, बनकटा, लार रोड में कोरोना काल के पहले जो ट्रेनें चलाई जा रही थीं, उसे भी बंद कर दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें