फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: अमृत सरोवर योजना में घोटाले का आरोप, जांच की मांग

Fri, 12 Dec 2025 12:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
भटनी। नगर पंचायत के वार्ड संख्या सात रामपुर खुरहुरिया में अमृत सरोवर योजना के तहत बने तालाब के सुंदरीकरण कार्य पर अनियमितता के आरोप लगे हैं। वार्ड निवासी विकास सिंह राठौर ने मुख्यमंत्री को भेजे गए पत्र में संबंधित अधिकारियों पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए उच्च स्तरीय जांच की मांग की है।
विज्ञापन

भटनी नगर के रामपुर खुरहुरिया में तालाब के विकास और सुंदरीकरण के लिए 30 लाख रुपये स्वीकृत किए थे। आरोप है कि नगर पंचायत के कुछ अधिकारियों और जिम्मेदारों की मिलीभगत से धन का दुरुपयोग किया गया है। शिकायतकर्ता ने डीएम के निर्देश पर जांच करने पहुंचे अधिकारियों पर भी खानापूर्ति करने का आरोप लगाया गया है। उन्होंने मुख्यमंत्री से प्रकरण की गहन जांच कराकर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। अधिशासी अधिकारी अमित सिंह ने बताया कि कई बार जांच हो चुकी है। कुछ लोग बेवजह शिकायत कर अपनी राजनीति चमका रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें