फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: नालों की सफाई में अनियमितता का आरोप

Wed, 24 Jun 2026 12:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। सपा नेताओं ने बाढ़ खंड विभाग पर बरसाती नालों की सफाई में अनियमितता का आरोप लगाया है। उन्होंने गुपचुप तरीके से टेंडर कराकर बिना कार्य कराए भुगतान प्रक्रिया शुरू करने की शिकायत की है।
विज्ञापन

मंगलवार को सपा का प्रतिनिधिमंडल डीएम से मिलकर कुर्ना, बथुआ, बेलही, अहिलवार, हरखौली आदि नालों की सफाई की जांच कराके कार्रवाई की मांग की है।
पूर्व विधायक अनुग्रहण नरायण सिंह उर्फ खोखा, सपा जिला उपाध्यक्ष हरेंद्र सिंह त्यागी के नेतृत्व में डीएम को शिकायती पत्र देकर बताया कि बाढ़ खंड कार्यालय की ओर से इस बार शासन से नालों की सफाई के लिए धन नहीं आने की बात बताई।
कुछ दिन बाद गोपनीय टेंडर निकाल कर चहेते ठेकेदार को काम दे दिया है।
पूर्व विधायक ने आरोप लगाया कि नालों की सफाई में अनियमितता की गई है। कई जगहों पर नालों की सफाई ही नहीं हुई है। मानसून आने वाला है और जाम कुर्ना नाला, बथुआ नाला, मझना नाले बरसात में ऊफना कर किसानों की फसल बर्बाद कर देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें