फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: टेंडर निकालने में हेराफेरी का आरोप

Fri, 12 Dec 2025 11:33 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। आदर्श पूर्वांचल ठेकेदार कल्याण समिति ने जिले में हाल ही में निकाले गए विभिन्न टेंडरों में मानकों में हेराफेरी करने का आरोप लगाया है। ठेकेदारों का आरोप है कि इस परिवर्तन से स्थानीय ठेकेदार टेंडर पाने से वंचित हो जाएंगे।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष विजय कुमार श्रीवास्तव ने मुख्य अभियंता को भेजे पत्र में कहा है कि एक करोड़ से 20 करोड़ रुपये तक के टेंडर में कार्य की अवधि 12 महीने निर्धरित की जाती है।
इसका अनुपालन अधीक्षण अभियंता देवरिया वृत्त नहीं कर रहे हैं। प्रहरी वेबसाइट पर दिए गए दिशा निर्देशों के अनुसार दो करोड़ रुपये से कम के टेंडर वाले कार्य में किसी मशीनरी का शपथ पत्र लगाना जरूरी नहीं है पर देवरिया में इसे नियम विरुद्ध अनिवार्य कर दिया गया है।
विज्ञापन

आदर्श पूर्वांचल ठेकेदार कल्याण समिति ने यह भी आरोप लगाया है कि मिट्टी का दर एओआर के अनुसार 2020 में भी 100 रुपये प्रतिघन मीटर निर्धारित किया गया है। पर देवरिया के अधीक्षण अभियंता ने इसकी दर 76 रुपये प्रति घन मीटर कर दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें