फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: खाद वितरण में पक्षपात का आरोप, हंगामा

Tue, 28 Oct 2025 01:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

घांटी बाजार/भटनी। घांटी बाजार सहकारी समिति पर सोमवार को किसानों ने खाद वितरण में पक्षपात पर जमकर हंगामा किया। किसानों के कड़े तेवर देख सचिव और अन्य सदस्य सकते में आ गए।
उन्होंने वितरण प्रक्रिया को बीच में रोक कर हंगामा कर रहे किसानों को समझाने का प्रयास किया। इस दौरान दोनों ओर से तीखी बहस देखी गई। हालांकि शिकायत पर पहुंची पुलिस ने लोगों को कतार में खड़ा कराकर खाद वितरित कराया।
विज्ञापन

किसान धान की कटाई के बाद रबी की फसलों की बुआई की तैयारियों में जुट गए है, लेकिन समिति पर खाद और बीज समय से नही पहुंचने पर किसान चिंतित है। शनिवार को भटनी इलाके में खाद की पहली खेप विभिन्न समितियों पर पहुंची। कई जगहों पर उसी दिन वितरण कर दिया गया, जबकि अन्य जगहों पर वितरण का कार्य चल रहा है। इसी क्रम में सोमवार को घांटी बाजार स्थित सहकारी समिति पर खाद वितरण शुरू हुआ।
बड़ी संख्या में किसान कतार में खड़े होकर अपनी बारी की प्रतीक्षा करने लगे। इसी दौरान उन्होंने देखा कि कुछ लोग बिना लाइन में खड़े बैकडोर से खाद लेकर जाने लगे। यह देख किसानों का धैर्य जवाब दे गया और वह हंगामा करने लगे। किसानों की नाराजगी देख गोदाम में बैठे सचिव व अन्य जिम्मेदार वितरण प्रक्रिया को रोक उनको समझाने लगे। इसको लेकर किसानों और जिम्मेदारों में कई बार बहस हुआ।
विज्ञापन

बाद में घांटी बाजार चौकी से पहुंची पुलिस ने खाद वितरण कराया। प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र सिंह ने बताया कि पीछे के रास्ते खाद लेने पर किसानों ने हंगामा किया था। पुलिस मौके पर पहुंच कतार लगवाकर खाद वितरण कराया।े
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें