फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच लाख की लकड़ी गायब, सीएम से लगाई गुहार

विज्ञापन
विज्ञापन
पांच लाख की लकड़ी गायब, सीएम से लगाई गुहार
विज्ञापन

खुखुंदू। थाना क्षेत्र के महराजपुर गांव के लकड़ी कारोबारी ने आरा मशीन मालिक व अन्य पांच लोगों पर पांच लाख रुपये की लकड़ी की लूटखसोट का आरोप लगाया है। घटना करीब एक माह पूर्व की है। कारोबारी ने दो दिन पूर्व सीएम कैंप कार्यालय गोरखपुर जाकर दोषियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने और रुपये दिलाने की गुहार लगाई है। रविवार को उसने थाने पर प्रार्थना पत्र की कापी दे दी।
विज्ञापन

महराजपुर निवासी अछैबर चौहान ने सीएम कैंप कार्यालय गोरखपुर और पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में लिखा है कि एक माह पहले शिवाजी इंटर कॉलेज परिसर से आम का बड़ा पेड़ खरीदा था। उसे चिरान के लिए आरा मशीन पर पहुंचा दिया। आरा मशीन मालिक को आठ हजार रुपये एडवांस दे दिया। अब वहां से लकड़ी गायब कर दी गई है। अछैबर चौहान ने आरा मशीन मालिक और उनके पांच सहयोगियों पर लूटखसोट का आरोप लगाया है। उन्होंने लकड़ी की कीमत करीब पांच लाख रुपये बताई है। इस बाबत एसओ मुकेश कुमार मिश्र ने कहा कि तहरीर मिली है। एक माह पुराना प्रकरण है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें