फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: युवती से दुष्कर्म का आरोप, प्राथमिकी दर्ज

Fri, 08 May 2026 11:40 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
भाटपार रानी। थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती से चार दिन पहले गांव के ही एक युवक पर दुष्कर्म करने का आरोप लगा था। स्थानीय पुलिस ने तहरीर मिलने के बाद भी प्राथमिकी दर्ज नहीं की। पीड़ित पक्ष ने एसपी से शिकायत की। एसपी के निर्देश पर बृहस्पतिवार की देर रात भाटपार रानी पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर युवती को मेडिकल के लिए भेजा है।
विज्ञापन


पीड़ित पक्ष का कहना है कि तीन मई की रात युवती घर पर अकेली थी। आरोप है कि गांव के एक युवक जबरदस्ती घर में घुस कर युवती के साथ दुष्कर्म किया। एसओ अभिषेक राय ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें