फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज के लिए गला दबाकर हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
दहेज के लिए गला दबाकर हत्या
विज्ञापन

पिता ने बेटी के ससुरालवालों पर लगाया हत्या का आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
बघौचघाट। तरकुलवा थाना क्षेत्र के पिपरहिया गांव निवासी रामदरश चौहान ने दहेज के लिए बेटी की गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। उन्होंने पुलिस को तहरीर देकर मुकदमा दर्ज करने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

पीड़ित पिता ने सोमवार को पुलिस को तहरीर देकर कहा है कि 12 वर्ष पहले उन्होंने बेटी यशोदा (32) की शादी धूमधाम से बघौचघाट थानाक्षेत्र के हरि महुअवा गांव निवासी कोकिल चौहान के बेटे लुटावन के साथ हिंदू रीति-रिवाज से की थी। शादी के समय उन्होंने अपनी हैसियत के अनुसार दान दहेज भी दिया। इसके बावजूद दामाद लुटावन आए दिन दहेज के लिए बेटी को प्रताड़ित करता था और मारता-पीटता रहता था। वह अक्सर उसे जान से मारने की धमकी देता रहता था। इसके बारे में हम लोगों से बेटी ने बताया भी था। बेटी के तीन छोटे बच्चे भी हैं। उन्होंने आरोप लगाया है कि 12 मई की रात में 11 बजे के करीब दामाद लुटावन, उसके पिता कोकिल सहित अन्य ससुरालवालों ने उनकी बेटी की गला दबाकर हत्या कर दी। आरोपियों ने बिना सूचना दिए रात में ही उसका दाह संस्कार भी कर दिया। थानाध्यक्ष उपेंद्र मिश्र ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें