फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: कोटे की दुकान के चयन में अनियमितता का आरोप, प्रदर्शन

Sat, 23 Aug 2025 01:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रुद्रपुर। मदनपुर क्षेत्र के गायघाट गांव में कोटे की दुकान की चयन प्रक्रिया पर गांव वालों ने अनियमितता का आरोप लगाया। नाराज गांव वालों ने शुक्रवार को तहसील में प्रदर्शन कर एसडीएम को पत्रक सौंप गांव में खुली बैठक कराकर पारदर्शी तरीके से दुकान के चयन की मांग की।
गांव के शिवम यादव, गुड्डू यादव, उपेन्द्र यादव, पन्नेलाल,राहुल यादव, ओमकार, प्रिंस, चंद्रिका निषाद आदि ने एसडीएम को दिए पत्रक में कहा कि गांव में 14 अगस्त को खुली बैठक में कोट्र की दुकान का चयन होना था, लेकिन कुछ लोगों की शिकायत पर शुक्रवार को पंचायत भवन पर चयन प्रक्रिया शुरू की गई। पंचायत भवन में बैठने की क्षमता कम होने से अधिकतर ग्रामीण प्रतिभाग नहीं कर पाए। विरोध करने के बावजूद चयन प्रक्रिया पूरी की गई। इससे गांव वालों में नाराजगी बनी है। कोटा चयन में अनियमितता की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तहसील में प्रदर्शन के दौरान ग्रामीणों ने कहा कि यदि नियम के अनुसार कोटे की दुकान का चयन नहीं किया गया तो गांव वाले तहसील से लेकर जिले तक प्रदर्शन करेंगे। ग्रामीणों की मांग पर एसडीएम ने जांच कर सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान की चयन प्रक्रिया पूरा करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें